उक्त बातें मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सह भागलपुर प्रभारी आयुक्त लियान कुंगा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा इसके लिए विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. इसमें कांवरिया पथ पर बिजली व्यवस्था को 15 जुलाई तक दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 2000 पुलिस बलों की तैनाती होगी. साथ ही वॉच टावर व सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा कांवरिया पथ, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले पर विशेष नजर रखी जा सके. वही जगह-जगह पर मेडिकल कैंप लगाये जायेंगे. झोला छाप डॉक्टर इस बार कांवरिया पथ में नजर नहीं आयेंगे.
विभाग को इस पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. साथ ही कांवरिया पथ में बालू व मिट्टी डालने का कार्य मेले के पूर्व ही पूर्ण कर लेने को निर्देश दिया. इस मौके पर डीएम साकेत कुमार, एसपी डा. सत्य प्रकाश, डीडीसी प्रदीप कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, राम शंकर, डीपी शाही सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. वही पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरवार भी लगाया गया जिसमें लगभग आधे दर्जन मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव के राजेश तिवारी ने यूको बैंक सलेमपुर के मैनेजर पर मनमानी का आरोप लगाया है. वही बाघीतरी, समुखिया वासी सुभाष मांझी ने बिजली मुहैया कराने की मांग की.
