BANKA : पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर किया घायल
सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के लोहटनियां गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के लोहटनियां गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान मासूम बच्चा को भी उठाकर बगल फेंक दिया. मारपीट कांड में लोहटनियां गांव निवासी नागो यादव की 50वर्षीया पत्नी रनिया देवी एवं सुधीर यादव की 19वर्षीया पत्नी खुशबू कुमारी जख्मी हुई हैं. दोनों घायलों का कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना के संबंध में गांव के ही नीरज कुमार, उसकी पत्नी, मां व भाई की पत्नी के विरूद्ध सुईया थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है. सुईया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.