50 वर्षीय बाबा ने रचायी बेमेल शादी

शंभुगंज: तारापुर थाना क्षेत्र के धोबिया पोखर पर बीते दो दिन से रह रहे बांका जिला के बाबू टोला निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार सिंह एवं मेहरपुर शंभुगंज निवासी 16 वर्षीय वीणा कुमारी को देख स्थानीय लोगों को आशंका हुई और स्थानीय लोगों ने दोनो को पकड़ कर तारापुर पुलिस के हवाले कर दिया. तारापुर […]

शंभुगंज: तारापुर थाना क्षेत्र के धोबिया पोखर पर बीते दो दिन से रह रहे बांका जिला के बाबू टोला निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार सिंह एवं मेहरपुर शंभुगंज निवासी 16 वर्षीय वीणा कुमारी को देख स्थानीय लोगों को आशंका हुई और स्थानीय लोगों ने दोनो को पकड़ कर तारापुर पुलिस के हवाले कर दिया.

तारापुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि बांका के बाबू टोला निवासी स्व बच्चन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सिंह ओझा गुनी का काम करता है और इसी सिलसिले में वह मेहरपुर में लक्ष्मण दास के घर कुछ तांत्रिक क्रिया करने आया था. इसके बाद से माह भर उसी के घर में रहा और इसी बीच लक्ष्मण दास की नाबालिग लड़की वीणा कुमारी से आंखें चार हुई़ इसके पश्चात होली के पूर्व ही वीणा कुमारी को लेकर फरार हो गया और दोनो पति-पत्नी के रूप में रहने लगे, लेकिन इस बाबत लड़की के माता पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी़.

ओझा अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता मेरे घर और मैं इनके घर बराबर आते जाते रहते थे इसी बीच लड़की से प्रेम हो गया जो इनके माता पिता सभी जानते हैं. वहीं पुलिस के गिरफ्त में आयी लड़की वीणा कुमारी ने पहले पुलिस को बयान दिया कि मैं इनकी पत्नी हूं और मैं इन्हीं के साथ रहना चाहती हूं परंतु जब लड़की के माता-पिता आये और उससे बात की तो फिर से लड़की ने बयान बदला और अपने माता-पिता के साथ रहने की बात कहने लगी. वहीं 16 वर्षीया लड़की एवं 50 वर्षीय अधेड़ की बेमेल शादी की खबर के बाद तारापुर थाना में देखने को काफी भीड़ लगी रही़ गिरफ्तार ओझा व लड़की को तारापुर पुलिस ने शंभुगंज थाना पुलिस को सौप दिया है. शंभुगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने महिला थानाध्यक्ष बांका चंदना कुमारी को सूचना देकर शंभुगंज बुलाया है. जहां लड़की से समाचार लिखे जाने तक महिला थानाध्यक्ष के द्वारा पूछताछ की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >