मालूम हो कि चयनित समूह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा द्वितीय इंटर्नशीप अनुसंधान कार्यक्रम का आयोजन आगामी 22 जून से चार जुलाई 2015 तक मोहाली (चंडीगढ़) में आयोजित होगा.
चयनित समूह बांका चमन साह विद्या मंदिर की छात्र है. इसके अनुसंधान में पाइ साइंस सेंटर के नेतृत्व में परियोजना का कार्य संपन्न कराया गया था. जिसके मार्गदर्शक शिक्षिका कुमारी शांभवी थी. चयनित समूह की छात्राएं नेहा कुमारी, जया मित्र, मंद्रिता गौतम एवं प्रिया कुमारी है. चयन समूह जो मोहाली में प्रदर्शन करेगी का स्काउट शिक्षिका अनामिका नंदनी करेंगी. वहीं बांका के प्रोजेक्ट चयन में डॉ एस के पी सिन्हा, दीपक कुमार, प्रतिभा रानी, अरुण कुमार अमन की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं. इसकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, नवल घोष, अब्दुल रउफ, रामदेव सिंह, चंदन कुमार सहित अन्य ने बधाई दी.
