वहीं दुकानदारों द्वारा रेंट नहीं देने पर कार्रवाई की बात कही है. मंदार तराई में अवैध रुप से लगाये गये दुकानों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि पापहरणी सरोवर के आस-पास अतिक्रमण को अविलंब हटा लें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पापहरणी सरोवर से मछली की हो रही चोरी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इसका पता लगाया जा रहा है दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. पापहरणी सरोवर के आस-पास लगे फलदार पेड़ों से तोड़े जा रहे आम को भी नहीं तोड़ने का निर्देश दिया है.
सफाधर्म मंदिर के बाबा को आम नहीं तोड़ने का आदेश दिया है. वहीं स्थानीय दुकानदारों को निर्देश दिया है कि सैलानियों से उचित दाम लें एवं उसकी रसीद अवश्य दें ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी. पाहरणी सरोवर के समीप दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सीढ़ी घाट पर टप्पर लगा देने से आने जाने वाले पर्यटकों को हो रही असुविधा को देखते हुए अविलंब इसे हटाने का निर्देश दिया है.
