फोटो : 14 बांका 12 : घोघा बीयर के पास प्रतिबंधित घाट से हो रहा है बालू उठाव बांका. प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू का उठाव ट्रैक्टर के जरिये जिले में बेधड़क हो रहा है. अवैध बालू का उठाव करा कर माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं. बड़े ही चालाकी से जिले से अवैध बालू को बाहर भेजा जाता है. बालू माफिया लगातार पुलिस प्रशासन पर नजर बनाये हुए रखते हैं जैसे ही किसी प्रकार की सूचना मिलती है. माफिया उस गाड़ी को साइड कर देते हैं. हालांकि एसपी ने रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी थानाध्यक्ष को अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की बात कही है.क्या कहते हैं एसडीपीओ पुलिस को अगर सूचना मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करती है. लगातार कार्रवाई हो रही है. दो दिन पूर्व भी मामला दर्ज किया गया है. रात में अगर उठाव हो रहा है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. दिन में तो ऐसा नहीं होता है. शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ, बांका
प्रतिबंधित घाट से हो रहा है बालू का उठाव
फोटो : 14 बांका 12 : घोघा बीयर के पास प्रतिबंधित घाट से हो रहा है बालू उठाव बांका. प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू का उठाव ट्रैक्टर के जरिये जिले में बेधड़क हो रहा है. अवैध बालू का उठाव करा कर माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं. बड़े ही चालाकी से जिले से अवैध बालू […]
