कानू जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दे सरकार

बांका. कानू विकास संघ बिहार पटना जिला इकाई बांका का जिला स्तरीय सम्मेलन महंत आयोध्या चंद्रशेखर यादव डिग्री कॉलेज ढाका मोड़ में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र साह ने की. सम्मेलन में मंच का संचालन वीरेंद्र एवं विकास कुमार साह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एमएलसी मनोज […]

बांका. कानू विकास संघ बिहार पटना जिला इकाई बांका का जिला स्तरीय सम्मेलन महंत आयोध्या चंद्रशेखर यादव डिग्री कॉलेज ढाका मोड़ में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र साह ने की. सम्मेलन में मंच का संचालन वीरेंद्र एवं विकास कुमार साह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एमएलसी मनोज यादव ने की. संगठन की मजबूती केक लिए जिला इकाई का गठन किया. जिसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र साह, सचिव पद पर कुलदीप साह एवं कोषाध्यक्ष विकास कुमार साह को बनाया गया. सम्मेलन में कानू जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके लिए मुख्य अतिथि एमएलसी को एक ज्ञापन सौंपा गया. सरकार तक इसे पहुंचाने की मांग की गयी. इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कांता प्रसाद साह, रामलाल साह, अवधेश साह, विकास कुमार सिंह, पिंटू साह, जगदीश साह, विकास कुमार साह सहित दर्जनों कानू भाई एवं बहनें उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >