बांका. प्रखंड क्षेत्र के सहरना गांव में पूर्व से आयोजित राजीव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मजलिशपुर व बांका बिजली कॉलोनी के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन राम किशोर सिंह ने किया. फाइनल मुकाबले में टॉस मजलिशपुर ने जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में बिजली कॉलोनी बांका ने 107 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी मजलिशपुर की टीम ने 13 ओवर खेल कर लक्ष्य को हासिल कर लिया. फाइनल मुकाबला पर अपनी जीत की मुहर लगा दी. आज के मैच में मेन ऑफ द मैच का खिताब मिलन कुमार को एवं मेन ऑफ द सीरीज का खिताब बांका टीम ने के सन्नी कुमार को दिया गया. पुरस्कार मुख्य अतिथि आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल सिंह के द्वारा दिया गया. वहीं आस्था के जिला संयोजक निवास सिंह ने सहरना क्रिकेट टीम को क्रिकेट खेल सामग्री देकर सम्मानित किया. मालूम हो कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी राजीव सिंह जो सहरना निवासी थे. क्रिकेट खेल के दौरान ही उनका निधन हो गया था. उनकी याद में हर वर्ष खिलाड़ी स्व. राजीव सिंह के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. निर्णायक की भूमिका में जितेंद्र सिंह, बबलू सिंह ने अपना सराहनीय योगदान दिये. इस मौके पर संजीव सिंह, रजीत सिंह, टिंकू कुमार, सुमित कुमार, अत्यंत सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे.
मजलिशपुर ने बिजली कॉलोनी बांका को हराया
बांका. प्रखंड क्षेत्र के सहरना गांव में पूर्व से आयोजित राजीव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मजलिशपुर व बांका बिजली कॉलोनी के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन राम किशोर सिंह ने किया. फाइनल मुकाबले में टॉस मजलिशपुर ने जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में बिजली […]
