चांदन. नक्सली बंदी के तीसरे दिन सूइया बाजार की सभी दुकानें बंद रही. दिन भर बाजार में सन्नाटा छाया रहा. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम हुई. चांदन थाना, सूइया ओपी एवं आनंदपुर ओपी पुलिस बंदी को लेकर सघन गश्ती अभियान चलाती रही. किसी भी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है. वारंटी गिरफ्तार चांदन. आनंदपुर ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने असुढ़ा गांव में छापामारी कर बिछो मियां को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया. बांका कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था. वाहन चेकिंग चांदन. एसपी के निर्देश पर चांदन थाना के अवर निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने बियाही मोड़ के निकट दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गयी. इस दौरान पुलिस ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की जांच की. साथ ही डिक्की और वाहन चालकों की तलाशी भी ली.
नक्सली बंदी को लेकर बाजार वीरान
चांदन. नक्सली बंदी के तीसरे दिन सूइया बाजार की सभी दुकानें बंद रही. दिन भर बाजार में सन्नाटा छाया रहा. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम हुई. चांदन थाना, सूइया ओपी एवं आनंदपुर ओपी पुलिस बंदी को लेकर सघन गश्ती अभियान चलाती रही. किसी भी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है. वारंटी गिरफ्तार चांदन. […]
