विधि व्यवस्था को लेकर बैठक

फोटो 13 बांका 13: बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.बांका. समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को डीएम साकेत कुमार की अध्यक्षता में बढ़ चला बिहार एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक […]

फोटो 13 बांका 13: बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.बांका. समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को डीएम साकेत कुमार की अध्यक्षता में बढ़ चला बिहार एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान बढ़ चला बिहार पर चर्चा पर करते हुए कहा कि इस अभियान का कार्य एजेंसी द्वारा की जायेगी. एसपी ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देश जारी कर कहा कि विधान सभा चुनाव, श्रावणी मेला, में विधि व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए सजग रहने की जरूरत है. साथ ही विवादित जमीन, रोड जाम, हाट बाजार एवं विवाद खड़ा करने वालों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. जन शिकायत के लंबित मामलों एवं अन्य मामलों को 15 दिन के अंदर निष्पादन करने को कहा, जबकि अगली बैठक से पहले ही प्रतिवेदन प्रेषित करने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा सत्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, डीएलओ, एडीपीआरओ दिलीप सरकार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, स्थापना प्रभारी पदाधिकारी, एलडीएम प्रकाश पांडे सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >