पीआरएस ने डीएम को सौंपा आवेदन

फोटो 13 बांका 10: डीएम को आवदेन देने के लिए समाहरणालय पहुंचे पीआरएस.प्रतिनिधि, बांकाडीडीसी प्रदीप कुमार के निर्देश पर तीन पीआरएस पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश पर कई पीआरएस ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीएम साकेत कुमार को देते हुए आरोप से मुक्त कराने की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि विभिन्न […]

फोटो 13 बांका 10: डीएम को आवदेन देने के लिए समाहरणालय पहुंचे पीआरएस.प्रतिनिधि, बांकाडीडीसी प्रदीप कुमार के निर्देश पर तीन पीआरएस पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश पर कई पीआरएस ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीएम साकेत कुमार को देते हुए आरोप से मुक्त कराने की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि विभिन्न पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर 18 मई से अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण सामूहिक अवकाश पर हैं. इस दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बिचौलिया संस्कृति से सांठ-गांठ कर फर्जी मास्टर रौल निकाल कर फर्जी हाजिरी बना कर वेज लिस्ट निकाला जा रहा है. इसकी सूची भी संलग्न है. पूर्व में भी लिखित सूचना इसके लिए दी गयी थी. इसकी जांच होने के भय से झूठा निराधार आरोप कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा लगाया गया है. कार्यालय के कार्य में पीआर एस द्वारा कभी भी कोई बाधा नहीं पहुंचायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिलेख पीआरएस के पास होता है, जो इन दिनों अवकाश पर हैं. बांका में 18 मई को मास्टर राल की संख्या 107 थी वर्तमान में 155 है. मानव दिवस 1167 था आज इसकी संख्या 1815 है. इसी तरह सभी प्रखंडों में वृद्धि हुई है इससे पता चलना है कि पीओ द्वारा कार्य किया गया है. इस साक्ष्य को पीआरएस द्वारा उपलब्ध कराते हुए लगाये गये आरोप से मुक्त कराने की मांग डीएम साकेत कुमार से की है. आवेदन की प्रति उप विकास आयुक्त बांका को भी उपलब्ध कराया गया है. इस मौके पर आलोक कुमार, विनोद कुमार, सहदेव प्रसाद, आशुतोष कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >