घोड़ा रेस सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो 13 बांका 7 : प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि. प्रतिनिधि, अमरपुरक्षेत्र के गोरगामा पंचायत के कोठिया गांव में शनिवार को घोड़ा रेस सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल का आयोजन गांव के अभिमन्यु सिंह की देख-रेख में की गयी. इस आयोजन में चेयररेस, शेख रेस, ग्रुपिंग रेस, वॉल स्कूल व कुरसी रेस, […]

फोटो 13 बांका 7 : प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि. प्रतिनिधि, अमरपुरक्षेत्र के गोरगामा पंचायत के कोठिया गांव में शनिवार को घोड़ा रेस सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल का आयोजन गांव के अभिमन्यु सिंह की देख-रेख में की गयी. इस आयोजन में चेयररेस, शेख रेस, ग्रुपिंग रेस, वॉल स्कूल व कुरसी रेस, चम्मच व गुल्ली रेस, घोड़ा रेस साथ ही घोड़ा के साथ चारपहिया वाहनों का रेस का आयोजन किया गया था. घोड़ा रेस में बांका व भागलपुर जिले के दर्जनों घुड़सवारों ने इस खेल में हिस्सा लिया. खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया. इस खेल में मुख्य अतिथि आस्था फाउंडेशन के कौशल सिंह, रीगन सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष बेबी यादव, पंसस कुंदन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, निवास सिंह, लीडर सिंह, धनंजय सिंह, तुरो देव सहित ग्रामीण व दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >