जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक की मौत कई जख्मी

प्रतिनिधि, शंभुगंजजलानी पथ के परमानंदपुर से पैदापुर ग्रामीण पथ पर बीते शुक्रवार की रात में प्राप्त सूचना के अनुसार बिना लाइट की जुगाड़ गाड़ी परमानंदपुर गांव होते हुए पैदापुर जा रही थी. तभी सड़क पर बने गड्ढे में जाने से अचानक पलट गयी. गाड़ी पर बैठे परमानंदपुर पंचायत के शाहपुर गांव के तासो मांझी की […]

प्रतिनिधि, शंभुगंजजलानी पथ के परमानंदपुर से पैदापुर ग्रामीण पथ पर बीते शुक्रवार की रात में प्राप्त सूचना के अनुसार बिना लाइट की जुगाड़ गाड़ी परमानंदपुर गांव होते हुए पैदापुर जा रही थी. तभी सड़क पर बने गड्ढे में जाने से अचानक पलट गयी. गाड़ी पर बैठे परमानंदपुर पंचायत के शाहपुर गांव के तासो मांझी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना में नवीन यादव सहित कई लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. जुगाड़ गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. ग्राम विकास शिविर का आयोजनशंभुगंज. शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत की मुखिया प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पंचायत के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. शिविर में पंचायत के आम जनता द्वारा शौचालय योजना का 46, शताब्दी नलकूप योजना का छह, विधवा पेंशन का 4, वृद्धा पेंशन का 31 एवं कन्या विवाह का पांच आवेदन दिया गया. इस मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, पंचायत सचिव रेफाइल हेम्ब्रम, कार्यालय सहायक महेंद्र मंडल, आवास पर्यवेक्षक सौरभ कुमार, आवास सहायक अभिषेक कुमार, विकास मित्र बाबू लाल दास एवं राजस्व कर्मी उपस्थित थे. शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पीएचइडी कर्मी, मनरेगा कर्मी अनुपस्थित रहे. ग्रामीणों ने बताया कि कई विभाग के पदाधिकारी के नहीं आने के कारण हमलोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >