बौंसी प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार की शाम वज्रपात से थाना क्षेत्र के भुड़किया गांव में छठी क्लास के छात्र की मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे में उसके घर के आंगन में दो बछड़े की भी मौत हो गयी. इस संबंध में गोकुला पंचायत के मुखिया कैलाश चौधरी ने बताया कि भुड़कुडि़या निवासी किरानी यादव के फूस के घर पर वज्रपात हुई. उस वक्त आंगन में उनका मंझला बेटा 11 वर्षीय दीपक कुमार मौजूद था, जो वज्रपात की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके अलावे पास में ही उसके दो बछडे़ की भी मौत हो गयी. अपने लाडले बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. लोगों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गयी थी. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया ने बीडीओ को इसकी सूचना दी. उसके बाद कर्मचारी दिनेश यादव, सरपंच खुर्शीद आलम मृतक के घर पहुंच कर जरूरी कार्रवाई प्रारंभ की.
वज्रपात में एक बच्चे की मौत
बौंसी प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार की शाम वज्रपात से थाना क्षेत्र के भुड़किया गांव में छठी क्लास के छात्र की मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे में उसके घर के आंगन में दो बछड़े की भी मौत हो गयी. इस संबंध में गोकुला पंचायत के मुखिया कैलाश चौधरी ने बताया कि भुड़कुडि़या निवासी किरानी यादव […]
