चांदन. एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से देहवारा, पिलुआ, मुकुंदा, गुहजोरा, सलैया आदि गांवों में सघन रूप से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस अभियान में डीएपी और बीएमपी के जवान भी काफी संख्या में शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार बांका और जमुई जिला की सीमा के जंगलों में नक्सली गतिविधि की सूचना पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया. हालांकि इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी. तीन मवेशी की मौत चांदन. प्रखंड के मंझली गांव में शुक्रवार की शाम ग्यारह हजार वोल्ट के गिरे तार की चपेट में आने से भुखल यादव के तीन मवेशियों की मौत हो गयी. मरे मवेशियों में एक बैल, एक गाय और एक बकरी शामिल है. ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बाद लाइन काटी गयी. मवेशी के मालिक ने विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है. 3. विधायक ने किया जनसंपर्क अभियान चांदन. बेलहर विधायक गिरिधारी यादव ने शुक्रवार को दो दर्जन समर्थकों के साथ सिलजोरी पंचायत के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और शीघ्र निदान का भरोसा दिया. उनके साथ प्रखंड प्रमुख पलटन यादव, मुखिया बसंत यादव, पंसस राजेंद्र मिस्त्री, उदय वर्मा, गुलटन रजक, प्रमोद मंडल आदि मौजूद थे.
चलाया गया एरिया डोमिनेशन
चांदन. एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को आनंदपुर ओपी पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से देहवारा, पिलुआ, मुकुंदा, गुहजोरा, सलैया आदि गांवों में सघन रूप से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस अभियान में डीएपी और बीएमपी के जवान भी काफी संख्या में शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार बांका और जमुई जिला की सीमा के […]
