ग्रामीणों के विरोध के बाद सीओ ने विद्यालय निर्माण कार्य कराया बंद

प्रतिनिधि, पंजवाराग्रामीणों के भारी विरोध के कारण विद्यालय निर्माण करा रहे लोगों को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े. शुक्रवार को निर्माण स्थल पहुंच कर सीओ दीपक कुमार ने दोनों पक्षों के मामले को लेकर शांति बनाये रखने की अपील की गयी. जानकारी हो कि माराटीकर गांव में उर्दू विद्यालय के निर्माण को लेकर शुक्रवार को […]

प्रतिनिधि, पंजवाराग्रामीणों के भारी विरोध के कारण विद्यालय निर्माण करा रहे लोगों को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े. शुक्रवार को निर्माण स्थल पहुंच कर सीओ दीपक कुमार ने दोनों पक्षों के मामले को लेकर शांति बनाये रखने की अपील की गयी. जानकारी हो कि माराटीकर गांव में उर्दू विद्यालय के निर्माण को लेकर शुक्रवार को उसकी आधारशिला रखी जानी थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय निर्माण से उन्हें कोई एतराज नहीं. लेकिन तालाब को भर कर विद्यालय निर्माण कराना कहां तक उचित है, यह समझ से परे है. हाल के दिनों में पानी के लिए हो रही मारा मारी किसी से छुपी नहीं है. निर्माण स्थल पर पहुंचे सीओ ने भी ग्रामीणों की बात को समझते हुए निर्माण करा रहे लोगों से कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा है. जानकारी हो कि विद्यालय निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को भी ग्रामीणों ने आवेदन दे रखा था.कहते हैं अधिकारी इस पूरे मामले पर अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय निर्माण कार्य के विवाद को लेकर उन्हें सूचना मिली थी. इसके आलोक में स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गयी है. साथ ही दोनों पक्षों से कोई भी निर्णय होने तक शांति बनाये रखने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >