लोजपा ने संगठन मजबूती को लेकर कसी कमर

बांका : लोक जनशक्ति पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को संगठन की मजबूती के जिले जिला कार्यकारिणी से लेकर प्रखंड कार्यकारिणी और प्रभारी का चुनाव किया. पार्टी की जिलाध्यक्ष बेबी यादव लगातार संगठन की मजबूती और जनाधार को बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही है. जिलाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि संगठन को और […]

बांका : लोक जनशक्ति पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को संगठन की मजबूती के जिले जिला कार्यकारिणी से लेकर प्रखंड कार्यकारिणी और प्रभारी का चुनाव किया. पार्टी की जिलाध्यक्ष बेबी यादव लगातार संगठन की मजबूती और जनाधार को बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही है.

जिलाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू साथियों को इनाम दिया गया है. नयी जिम्मेवारी देने के साथ ही जिलाध्यक्ष ने सभी को यह भी आदेश दिया कि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें एवं पार्टी के सभी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें.

आशय की जानकारी प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता विपिन सिंह ने दी. जिला कार्यकारिणी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष- निरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष- मुकेश देव, जिला महासचिव- वरुण मधुकर, जिला सचिव- किरण देवी विधानसभा प्रभारी अमरपुर-विपिन कुमार सिंह, धोरैया-निरोज सिंह, बेलहर-सुधरी सिंह दांगी, कटोरिया-बलभद्र यादव, बांका- दीपक कुमार पासवान प्रखंड प्रभारी बांका-कैलाश रजक, बाराहाट-आनंद मोहन सिंह, अमरपुर-वरुण मधुकर, शंभुगंज- विक्रम कुमार सिंह, मनोज यादव, धोरैया- हिमांशु मिश्रा, रजौन- उमेश पासवान, कटोरिया-महेश पासवान, बौंसी- अनवर अली, चांदन किरण गुप्ता, बेलहर-परमांनद पासवान, फुल्लीडुमर-दिलीप कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >