सालों भर सड़क पर बहता रहता है नाले का पानी

मुहल्ले वासी का जीना हुआ मुहालफोटो 12 बांका 5 : गंदे पानी के बीच गुजरते लोग6 जाम पड़ा नाला.प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं वरीय पदाधिकारी फिर भी यह हाल नगर पंचायत के अंतर्गत होने के बावजूद आज तक नहीं हुई सफाई लोग नाक पर कपड़ा रख कर गुजरते हैं प्रतिनिधि, बांकाशहर के आजाद चौक […]

मुहल्ले वासी का जीना हुआ मुहालफोटो 12 बांका 5 : गंदे पानी के बीच गुजरते लोग6 जाम पड़ा नाला.प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं वरीय पदाधिकारी फिर भी यह हाल नगर पंचायत के अंतर्गत होने के बावजूद आज तक नहीं हुई सफाई लोग नाक पर कपड़ा रख कर गुजरते हैं प्रतिनिधि, बांकाशहर के आजाद चौक से करहरिया मुहल्ला की ओर जाने वाली सड़क पर सालों भर नाले का पानी बहता रहता है. मालूम हो कि शहर के आजाद चौक से प्रतिदिन जिलाधिकारी से लेकर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों का आना-जाना होता है. लेकिन इस ओर किसी पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा. पुलिस लाइन के पदाधिकारी, कर्मी व अभ्यास मध्य विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी इस गंदे पानी को पार कर अपने स्कूल तक पहुंचते हैं. साथ ही आप-पास के लोगों का गंदे पानी के दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है.इस संबंध में मंजीत कुमार सिंह, तारामणि सिंह, रजनीश कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार ने बताया कि प्रतिदिन हम लोगों को इस गंदे पानी से गुजर कर पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >