स्थानांतरण के बाद नये सीओ ने पिछले माह ही किया पदभार ग्रहणचार दिन के बाद कार्यालय से गये अब तक नहीं लौटे हैं कार्यालयजनता है परेशान बाबुओं को नहीं है इसकी परवाहऐसे मुद्दे को उठाया तो बड़े बाबुओं को सबसे बड़ा कष्ट प्रतिनिधि, बांकाअंचल कार्यालय बांका में इन दिनों सभी कार्य बाधित हैं. इसका कारण है अंचलाधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं हैं. मालूम हो कि सीओ यामिनी कुमारी के स्थानांतरण के बाद नये सीओ प्रमोद कुमार मांझी ने जिले में 19 मई 2015 को अपना योगदान किया. उसके बाद 23 मई शनिवार तक कार्यालय आये. उसके बाद अगले दिन रविवार छुट्टी के दिन से अब तक कार्यालय वापस नहीं आये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीओ के नहीं रहने से कई सरकारी व गैर सरकारी कार्य नहीं हो पा रहे हैं. वहीं लगान वसूली में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारियों की मानें तो उनके पास लगान वसूली के लिए रसीद बुक उपलब्ध नहीं है. ऐसे में लगान वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है.कहते हैं डीसीएलआर इस संबंध में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सीओ की नियुक्ति रद्द कर दी गयी है. चुनाव को लेकर नये सीओ की नियुक्ति नहीं की जा सकती है. इसलिए अंचल कार्यालय का कार्य बाधित नहीं हो इसके लिए बीडीओ मनोज कुमार को 12 जून को प्रभार दिया गया है. सभी पहले की तरह संचालित रहेगा.
सीओ के नहीं रहने से अंचल कार्यालय का कार्य बाधित
स्थानांतरण के बाद नये सीओ ने पिछले माह ही किया पदभार ग्रहणचार दिन के बाद कार्यालय से गये अब तक नहीं लौटे हैं कार्यालयजनता है परेशान बाबुओं को नहीं है इसकी परवाहऐसे मुद्दे को उठाया तो बड़े बाबुओं को सबसे बड़ा कष्ट प्रतिनिधि, बांकाअंचल कार्यालय बांका में इन दिनों सभी कार्य बाधित हैं. इसका कारण […]
