बांका: हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिले से लोग कैसे पहुंचे इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है. इसी दौरान सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड के लकड़ीकोला पंचायत के महेशाडीह गांव में आयोजित की गयी. इस मौके पर जदयू छोड़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पैकस अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू अमरनाथ भारती व राजद से मो शादीर अंसारी ने भी पार्टी की सदस्या ग्रहण की. इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि नीतीश कुमार को इस बार की रैली याद रहेगी. रैली को देखने के बाद कई सालों तक नीतीश कुमार को नींद नहीं आयेगी. वहीं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो गंदी साजिश कर जनता के साथ मजाक किया है उसका हरजाना उन्हें भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज के साथ आज सरकार मजाक कर रही है. मंदार से मूर्ति चोरी होती है लेकिन चोर का पता नहीं चल पाता है इस लिए आज होने वाले एक दिवसीय धरना के लिए कार्यकर्ता बौंसी पहुंचे. जहां सुखाड़ और गिरती विधि व्यवस्था के लिए एक दिवसीय घरना का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कर रही है. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार दास, केदार सिंह व रामानंद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब और मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि नीतीश कुमार कई तरह की साजिश करने वाले हैं. अपने आस पास के सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में है , उनके पास वोटर आईकार्ड है या नहीं इन सभी बातों का ख्याल करते हुए जानकारी कर लें ताकि चुनाव में सभी लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें. वहीं जिला महामंत्री दिगंबर यादव व जयशंकर चौधरी ने कहा कि रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता 26 अक्तूबर को बांका स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पकड़ सकते हैं. पुन: 27 की रात को यह ट्रेन राजेंद्र नगर से खुलेगी. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष उगेंद्र मंडल ने की. इस मौके पर राजेंद्र मंडल, चंद्रशेखर सिंह, तारकेश्वर पंडित, विकास कुमार, ललन ठाकुर, महेश शर्मा, शिवनारायण मंडल, पितांबर मंडल, बबलु मंडल, सुशांत सागर, प्रमोद मंडल, राजेश सिंह, सत्यनारायण पंजियारा, जितेंद्र मंडल, हरिश्चंद्र सिंह, नागो राय, जवाहर मंडल, चेतन पंडित, गणोश ठाकुर, रामचंद्र पासवान, नंद किशोर मंडल, आदि उपस्थित थे.
जदयू को सबक सिखाने का लिया संकल्प
बांका: हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिले से लोग कैसे पहुंचे इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है. इसी दौरान सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड के लकड़ीकोला पंचायत के महेशाडीह गांव में आयोजित की गयी. इस मौके पर जदयू […]
