बांका. बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष महादलित प्रकोष्ठ के डॉ हुलेश मांझी द्वारा अजय कुमार भारती को जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिला इकाई बांका का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन्हें बधाई दी है. जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने की बैठकबांका. जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो नवाब अंसारी ने की. बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन विस्तार कर इसे मजबूती प्रदान करने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि देश में अलग माहौल तैयार किया जा रहा है. देश की सत्ता ऐसे व्यक्ति के हाथ में है. जिससे देश को खतरा है. सत्ता में आने से इन्हें रोकना होगा. इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष मो लइक अंसारी, जिला संगठन प्रभारी मो. महबूब आलम बांका जिला जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अजय कुमार बने जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
बांका. बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष महादलित प्रकोष्ठ के डॉ हुलेश मांझी द्वारा अजय कुमार भारती को जदयू महादलित प्रकोष्ठ जिला इकाई बांका का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन्हें बधाई दी है. जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने की बैठकबांका. जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ […]
