पहले भी हो चुकी है घटना

रजौन. भागलपुर-हंसडीहा-मंदारहिल रेलखंड पर समपार के समीप होनेवाली घटना कोई नयी बात नहीं है. घटनाएं रोज घट रही है बाबजूद इसके रेल प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है. मंदारहिल रेलखंड पर रजौन थाना क्षेत्र के संझा, आनंदपुर, राजावर, पतसौरी खैरा, चकसफिया, पीपराडीह, मोरामा, ओडहारा, पुनसिया आदि जगहों पर ग्रामीण पथ रेलवे क्रांसिंग को […]

रजौन. भागलपुर-हंसडीहा-मंदारहिल रेलखंड पर समपार के समीप होनेवाली घटना कोई नयी बात नहीं है. घटनाएं रोज घट रही है बाबजूद इसके रेल प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है. मंदारहिल रेलखंड पर रजौन थाना क्षेत्र के संझा, आनंदपुर, राजावर, पतसौरी खैरा, चकसफिया, पीपराडीह, मोरामा, ओडहारा, पुनसिया आदि जगहों पर ग्रामीण पथ रेलवे क्रांसिंग को पार करता है. अब तक रेलवे प्रशासन द्वारा राजावर, खैरा, पतसौरी के अलावे पुनसिया में रेलवे फाटक लगाया गया है. लेकिन बांकी बचे जगहों पर फाटक नहीं लगाया गया है. रजौन प्रखंड के पीपराडीह क्रांसिग के अलावे राजावर व खैरा के समीप पूर्व में भी इस तरह की घटना घट चुकी हैं. ऐसी ही घटनाओं में एक शिक्षा पदाधिकारी की भी मौत हो चुकी है. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. बावजूद इसके रेल प्रशासन द्वारा इन जगहों पर रेलवे फाटक नहीं लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >