कमेटी का गठन अगले रविवार को

बाराहाट. सुप्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी लबोखर धाम मे शिव गंगा की खुदाई व कमेटी गठन को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया था. तेज धूप के कारण अधिकांश जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच पाये. इस कारण अहम फैसले नहीं लिये जा सके, अगले रविवार को पुन: आमसभा का आयोजन किया गया. इस आशय की जानकारी […]

बाराहाट. सुप्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी लबोखर धाम मे शिव गंगा की खुदाई व कमेटी गठन को लेकर एक आमसभा का आयोजन किया गया था. तेज धूप के कारण अधिकांश जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच पाये. इस कारण अहम फैसले नहीं लिये जा सके, अगले रविवार को पुन: आमसभा का आयोजन किया गया. इस आशय की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद ने दी. बैठक में प्रेमलाल यादव, सुरेश यादव आदि लोग मौजूद थे.बिजली की तार गिरने से चार मवेशी की मौत धोरैया. थाना क्षेत्र के मलिचक बहियार में रविवार को हाइ टेंशन तार गिर जाने से चार मवेशी की मौत हो गयी. मवेशी रघुनीकीता गांव निवासी रामेश्वर यादव, नारायण यादव व बगल गांव के मो सज्जाद के थे. घटना से आक्रोशित लोगों ने नवादा-धोरैया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ गुरुदेव प्रसाद व थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे व लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाया. वहीं पशुपालकों के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित एसडीओ पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >