बांका. एक जीजा अपनी शादी शुदा शाली को लेकर फरार हो गया. आनंदपुर ओपी के कसयनमा गांव के ललन कुमार ने अपनी विवाहिता शाली सुलोचना देवी (बांका थाना के रतौडि़या गांव के गोकुल प्रसाद की पुत्री) को लेकर फरार हो गया. सुलोचना की शादी बांका थाना क्षेत्र के पिठंबा गांव निवासी पैरू कुमार के साथ 5 मार्च 2015 को भयहरण स्थान में हुई थी. इसके बाद दोनों ने कानूनी तौर पर कोर्ट में भी अपनी शादी रचाई. पुलिस ने बताया कि शादी के बाद दंपति अपने घर पिठंबा गांव में रह रहे थे. करीब दो सप्ताह बाद शाली अपने मायके आयी. एक सप्ताह रहने के बाद उसका पति उसको विदा कराने आया. तो उसके ससुर व साला ने दूसरी शादी रचाने की बात कहते हुए विदा करने से इंकार कर दिया. इसके बाद युवक ने इसकी शिकायत टाउन थाने में की. पुलिस ने जब आवेदन पर कार्रवाई आरंभ की तो पता चला कि नवविवाहिता को उसके जीजा अपने साथ ले गये हैं. पुलिस जीजा के घर पहुंची जहां से नवविवाहिता को बुधवार की देर शाम बरामद किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया की विवाहित शाली को जीजा अपने साथ लेकर भाग गया था. जिसे बरामद कर लिया गया है. आवेदन को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जीजा के घर से साली बरामद
बांका. एक जीजा अपनी शादी शुदा शाली को लेकर फरार हो गया. आनंदपुर ओपी के कसयनमा गांव के ललन कुमार ने अपनी विवाहिता शाली सुलोचना देवी (बांका थाना के रतौडि़या गांव के गोकुल प्रसाद की पुत्री) को लेकर फरार हो गया. सुलोचना की शादी बांका थाना क्षेत्र के पिठंबा गांव निवासी पैरू कुमार के साथ […]
