सौरभ तिवारी सात को अमरपुर में

बांका. भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी सात जून को अमरपुर आ रहे हैं. आस्था फाउंडेशन की ओर से अमरपुर में जारी पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंच रहे हैं. अमरपुर में फाइनल मैच के दौरान वह अमरपुर में उपस्थित रहेंगे. आस्था ग्रुप के निदेशक कौशल सिंह ने बताया कि वह […]

बांका. भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी सात जून को अमरपुर आ रहे हैं. आस्था फाउंडेशन की ओर से अमरपुर में जारी पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंच रहे हैं. अमरपुर में फाइनल मैच के दौरान वह अमरपुर में उपस्थित रहेंगे. आस्था ग्रुप के निदेशक कौशल सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के होनहार क्रिकेटर को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. वह इस क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडि़यों को सौरभ तिवारी से मिला कर क्रिकेट की जानकारी दिलाना चाह रहे हैं. श्री सिंह ने बताया कि श्री तिवारी आइपीएल की वजह से व्यस्त चल रहे थे इसलिए वक्त नहीं मिल रहा था. प्रतियोगिता के मुख्य कर्ता श्रीनिवास सिंह ने बताया कि दोनों सेमीफाइनल चार जून को कठेल मध्य विद्यालय के मैदान पर होगा. पहला सेमीफाइनल अमरपुर नगर पंचायत और डुमरामा टीम तथा दूसरा सेमीफाइनल फतेहपुर और सुलतानपुर के बीच होना है. दोनों के विजेता के बीच फाइनल मुकाबला होगा. श्री सिंह ने बताया कि 32 टीम के 384 खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >