वज्रपात से तीन की मौत

बाराहाट. सोमवार की देर शाम वज्रपात होने से दो बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के सुपाहा व सुगिया गांव में सोमवार को आंधी से कई घरों को नुकसान हुआ है. जिसमें सुगिया गांव के किशोरी देवी व जलधर राय का घर पूरी तरह बरबाद हो गया. वहीं इस […]

बाराहाट. सोमवार की देर शाम वज्रपात होने से दो बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के सुपाहा व सुगिया गांव में सोमवार को आंधी से कई घरों को नुकसान हुआ है. जिसमें सुगिया गांव के किशोरी देवी व जलधर राय का घर पूरी तरह बरबाद हो गया. वहीं इस दौरान वज्रपात से दो बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए बाराहाट लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतकों में मीरा देवी (25), भरत कुमार (10)व प्रशांत कुमार (12) शामिल है. प्रशासन ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >