आज सांसद करेंगे दर्जन भर सड़कों का शिलान्यास

प्रतिनिधि, बाराहाटबांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव गुरुवार को क्षेत्र का दौरा करेंगे. मौके पर सांसद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मद से बनने वाली सड़कों की आधारशिला रखेंगे. उक्त आशय की जानकारी राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव ने दी. उन्होंने बताया की सांसद गुरुवार को भेड़ा मोड़ पंजवारा मार्ग से पीपरा तक बनने वाली […]

प्रतिनिधि, बाराहाटबांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव गुरुवार को क्षेत्र का दौरा करेंगे. मौके पर सांसद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मद से बनने वाली सड़कों की आधारशिला रखेंगे. उक्त आशय की जानकारी राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव ने दी. उन्होंने बताया की सांसद गुरुवार को भेड़ा मोड़ पंजवारा मार्ग से पीपरा तक बनने वाली सड़क की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही सांसद लैढि़या बुजुर्ग में चेचरा गांव में सड़क निर्माण, विक्रमपुर मोड़ से चौरसिया तक सड़क निर्माण, भूरना रोड़ से तुरडीह तक सड़क निर्माण सहित बभनगामा, सबलपुर, गोड़धवा में एक दर्जन से अधिक सड़कों का शिलान्यास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >