परियोजनाकर्मी रहे हड़ताल पर

बांका: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन बिहार के पत्रंक 20/15 दिनांक 28 मई के निर्देशानुसार सोमवार को सभी परियोजना कर्मी एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहे. साथ की कर्मियों द्वारा विरोध में काला बिल्ला भी लगाया गया. कर्मियों का कहना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा किये जा रहे कर्मी विरोधी आचरण के […]

बांका: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इंप्लाइज यूनियन बिहार के पत्रंक 20/15 दिनांक 28 मई के निर्देशानुसार सोमवार को सभी परियोजना कर्मी एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहे.

साथ की कर्मियों द्वारा विरोध में काला बिल्ला भी लगाया गया. कर्मियों का कहना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा किये जा रहे कर्मी विरोधी आचरण के विरुद्ध यह कदम उठाया जा रहा है. कर्मियों ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी थी.

हड़ताल करने वालों में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी गंगाधर महतो, सचिव सह सहायक अभियंता सुखदेव चौधरी, लेखापाल चितरंजन कुमार सिंह, कनीय अभियंता आशीष कुमार, मुकेश कुमार रजक, सत्य प्रकाश, अखिलेश कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार दास, डाटा इंट्री ऑपरेटर अमर प्रताप सिंह, स्टेनो सह टाइपिस्ट वीर कुमार, आदेशपाल सह रात्रि प्रहरी महेश्वरी रजक, मुकेश कुमार, राजीव रंजन शर्मा, मिथिलेश कुमार, सागर कुमार चौधरी, अमित कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >