जेल भरो आंदोलन की तैयारी में जुटे रोजगार सेवक

बांका. बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ जिला इकाई बांका द्वारा सोमवार को एक बैठक फुल्लीडुमर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के आलोक कुमार ने की. इसमें जिले के सभी पंचायत के रोजगार सेवकों ने भाग लिया. संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर आठ जून […]

बांका. बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ जिला इकाई बांका द्वारा सोमवार को एक बैठक फुल्लीडुमर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के आलोक कुमार ने की. इसमें जिले के सभी पंचायत के रोजगार सेवकों ने भाग लिया. संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर आठ जून को जेल भरो आंदोलन में सभी रोजगार सेवक पटना जायेंगे. वहीं अवकाश पर रहने के बावजूद पदस्थापित पंचायत कैथा में कार्यक्रम पदाधिकारी व बिचौलिया के द्वारा फर्जी एमआर व मानव दिवस हाजिरी बनाते देखा. इस बात का विरोध जताते हुए रोजगार सेवक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जांच करने की मांग की है. इस मौके पर पंकज कुमार, सुमन कुमार, सहदेव प्रसाद, राजकुमार रजक,सुधाकर रंजन, सुनील कुमार, अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >