फुटानी हाट में नहीं है पेयजल की सुविधा

फोटो 1 बांका 2 : फुटानी हाट में पहुंचे ग्राहकों की भीड़.प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत के फुटानी हाट जो सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को लगती है वहां पेयजल की सुविधा नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह हाट मुख्य रूप से आदर्श […]

फोटो 1 बांका 2 : फुटानी हाट में पहुंचे ग्राहकों की भीड़.प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत के फुटानी हाट जो सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को लगती है वहां पेयजल की सुविधा नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह हाट मुख्य रूप से आदर्श ग्राम के लोगों के लिए है. इतनी भीषण गरमी में इस हाट में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से विक्रेता व ग्राहकों में नाराजगी व्याप्त है. बौंसी से लक्ष्मीपुर डैम होते हुए कटोरिया मुख्य सड़क के किनारे यह हाट लगती है. हाट में आये ग्राहक व विक्रेताओं ने बताया कि अगर इस हाट परिसर में एक भी चापाकल लगा दिया जाय तो हाट में आये लोगों के अलावे प्रतिदिन इस पथ पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए भी एक सुविधा हो जायेगी. कोल्हासार के लक्ष्मीकांत यादव, शिव नारायण, सुरेश यादव सहित अन्य ने बताया कि इसकी लिखित जानकारी पीएचइडी विभाग को दिये है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >