तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

बांका: जेठ की इस तपिश भरी गरमी व लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. खान पान व पहनावे ओढ़ावे में यदि तनिक भी लापरवाही बरती गयी तो आप जान जोखिम में डाल रहे हैं. इस धूप से आदमी तो आदमी जानवर भी खासा परेशान है. जानवर के समक्ष भी पानी की समस्या […]

बांका: जेठ की इस तपिश भरी गरमी व लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. खान पान व पहनावे ओढ़ावे में यदि तनिक भी लापरवाही बरती गयी तो आप जान जोखिम में डाल रहे हैं. इस धूप से आदमी तो आदमी जानवर भी खासा परेशान है. जानवर के समक्ष भी पानी की समस्या बनी हुई है. बांका का पारा पिछले पंद्रह दिनों से 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है. वहीं जब तक मानसून प्रवेश नहीं कर जाता तब तक पारा इसी प्रकार अपना रौद्र रुप दिखाता रहेगा.

तेज धूप व गरमी से दोपहर के समय शहर में संन्नाटा पसर जाता है. तेज धूप व गरमी ने लोगों को घर में दूबकने पर मजबूर कर रखा है. काम से शहर आने वाले लोग भी संध्या होने या फिर धूप कम होने का इंतजार कर रहे हैं. जिले में तापमान में दिनों दिन वृद्धि हो रही है. गरमी के तपिश व लू से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं. अत्यधिक गरमी व लू से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरत कर इसे दूर किया जा सकता है. जिले में तापमान में दिनों दिन वृद्धि हो रही है.

काम छोड़ हो रहा आराम
गरमी की तपिश व लू से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं. वहीं दोपहर के समय वाहन चालक से लेकर रिक्शा, ठेला चालक भी छांव में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं.
लू लगने पर चिकित्सक से लें सलाह
गरमी व लू से बचने के लिए आइएमए के जिला सचिव डां शैलेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि लू यदि किसी व्यक्ति को लग जाता है तो तेज बुखार, थकावट, सर दर्द, उल्टी, दस्त व अत्यधिक पसीना बहना आदि शामिल है. यह लक्षण यदि किसी व्यक्ति में दिखता है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें.
ऐसे करें बचाव
तेज धूप में ना निकले, यथासंभव धूप से बच कर काम निपटावें, सिर पर टोपी, वाहन चालक हेलमेट, तौलिया और धूप चश्मा का प्रयोग करें.
ताजा भोजन करें
सत्तू आत को ठंडा प्रदान करता है इसका सेवन करें, ताजा भोजन करें, कद्दू, गन्ना व खिरा का रस एवं ग्लूकोज का सेवन करें. रासायनिक तत्व से निर्मित पेय पदार्थ से परहेज करें. अत्यधिक मात्र में जल का सेवन करें. (0-5) वर्ष के बच्चे में शारीरिक कष्ठ होने पर अविलंब चिकित्सक से सलाह ले व धूप से बच्चे को बचाएं. जरूरी काम हो तभी बाहर निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >