बांका. आज से जिले के कई स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे है. बिहार राज्य संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ के आह्वान पर संविदा पर बहाल कर्मी नियमित करने, बिना कारण के पद से हटाना एवं भविष्य निधि सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एक जून से जा रहे है. जानकारी देते हुए सीएस डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला से लेकर प्रखंड तक के संविदा पर बहाल अस्पताल प्रबंधक, एकाउंटेंट एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मी जो संविदा पर बहाल है. अपनी मांगों को लेकर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है. इसकी सूचना विभाग को दे दी गयी है. हड़ताल पर जाने से कार्य प्रभावित होगा. इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. हेल्थ कार्ड बनना हुआ बंद बांका. जिले के बीपीएल परिवार के लोगों के लिए राज्य व केंद्र द्वारा स्वास्थ्य कार्ड बनाया जा रहा था. कार्ड पिछले कई माह से बनाया जा रहा था. सरकारी घोषणा के अनुसार कार्ड बनने की अंतिम तिथि 31 मई तक हीं थी. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस कार्ड को बनवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया. इस संबंध में सीएस जितेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मई ही अंतिम तिथि थी, गणना की जा रही है. गणना पूरी होने के बाद जानकारी दे दी जायेगी.
स्वास्थ्यकर्मी आज से हड़ताल पर
बांका. आज से जिले के कई स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे है. बिहार राज्य संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ के आह्वान पर संविदा पर बहाल कर्मी नियमित करने, बिना कारण के पद से हटाना एवं भविष्य निधि सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एक जून से जा रहे है. जानकारी […]
