धोरैया. बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित धोरैया प्रखंड के बाजार व कसबों में बिना अनुज्ञप्ति के दवा दुकानों की बाड़ आ गयी है़ बगैर लाइसेंस के दुकानों से सभी प्रकार की दवाएं बेची जाती है़ प्रखंड के धनकुंड, बबूरा, काठबनगांव, बीरबलपुर, हसाय, श्रीपाथर, पटवा, धोरैया, कुरमा आदि जगहों में सरकारी नियमों के विरुद्ध कई दवा दुकान खुले हुए हैं़ इनमें सैंपल की दवा भी बेची जाती है़ कफ सीरप व नींद की गोली की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है़ जबकि ऐसी दवा बिना चिकित्सक के सलाह पर नहीं बेची जाती है. मालूम हो कि दवा दुकान खोलने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त करनी होती है़ इसके लिये दुकानदार को फार्मासिस्ट होने के साथ ही दुकान में फ्रि ज रखना आवश्यक है, लेकिन इन सारे मानकों के इतर दुकानदार बिना लाइसेंस के ही दवा बेच रहे हैं़ विभागीय अधिकारी ने कहा कि ऐसे दुकानदारों से विभाग सख्ती से निबटेगा.
दुकानों में बिकती है सेंपल की दवाएं
धोरैया. बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित धोरैया प्रखंड के बाजार व कसबों में बिना अनुज्ञप्ति के दवा दुकानों की बाड़ आ गयी है़ बगैर लाइसेंस के दुकानों से सभी प्रकार की दवाएं बेची जाती है़ प्रखंड के धनकुंड, बबूरा, काठबनगांव, बीरबलपुर, हसाय, श्रीपाथर, पटवा, धोरैया, कुरमा आदि जगहों में सरकारी नियमों के विरुद्ध कई […]
