विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

फोटो : 29 बांका 12 : सड़क का शिलान्यास करते विधायक गिरिधारी यादव फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत अंतर्गत टोला कदवारा मंे पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक गिरिधारी यादव ने किया. निर्माण कार्य वर्ष 2014- 15 योजना संख्या 386 का है. इसकी प्राक्कलित राशि सात लाख 30 हजार पांच सौ रुपये है. विधायक ने […]

फोटो : 29 बांका 12 : सड़क का शिलान्यास करते विधायक गिरिधारी यादव फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत अंतर्गत टोला कदवारा मंे पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक गिरिधारी यादव ने किया. निर्माण कार्य वर्ष 2014- 15 योजना संख्या 386 का है. इसकी प्राक्कलित राशि सात लाख 30 हजार पांच सौ रुपये है. विधायक ने इस मौके पर कहा कि इस वक्त सरकार सभी गांवों में पीसीसी सड़क का निर्माण करा रही है. सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की योजना है कि सभी गांवों के कच्ची सड़कों को पीसीसी बनाया जाय, ताकि आने वाले बरसात में कहीं भी जल जमाव ना हो. उन्होंने कहा कि श्री कुमार की योजना है कि सभी गांवों में बिजली, सड़क और पेयजल पहुंचे. इस दौरान विधायक प्रवक्ता सुमित साह सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >