जल्द ही मिल जायेगी मुआवजे की राशि

फोटो 29 बांका 1 : सूची की जांच करते वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार.प्रतिनिधि, शंभुगंज किसानों की शिकायत पर प्रखंड प्रभारी वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राम चंद्र यादव के साथ शंभुगंज प्रखंड कार्यालय पहुंच कर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का किसानों को मिलने वाले मुआवजे की सूची का […]

फोटो 29 बांका 1 : सूची की जांच करते वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार.प्रतिनिधि, शंभुगंज किसानों की शिकायत पर प्रखंड प्रभारी वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राम चंद्र यादव के साथ शंभुगंज प्रखंड कार्यालय पहुंच कर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का किसानों को मिलने वाले मुआवजे की सूची का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार ने बताया कि किसानों की सूची हिंदी में रहने के कारण बैंक द्वारा किसानों के खाता पर आरटीजीएस द्वारा पैसा भेजने में परेशानी हो रही है. पुन: किसानों की सूची को अंगरेजी में बना कर भेजा जा रहा है. एक दो दिन में लाभुक किसानों के खाते पर मुआवजा की राशि चली जायेगी. इस मौके पर प्रभारी बीडीओ सह सीओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. आधार कार्ड बनाने के लिए खुला काउंटर शंभुगंज. क्षेत्र में जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है. वैसे लोगों के लिए आधार कार्ड बनाने हेतु प्रखंड परिसर में शुक्रवार से काउंटर खोला गया. इस काउंटर पर क्षेत्रवासी अपना आधार कार्ड बनवा सकते है. इसकी जानकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >