डीएम के जनता दरबार में आये कई मामले

प्रतिनिधि, बांकाइस गरमी में भी जिलाधिकारी के जनता दरबार में काफी भीड़ थी. इस दौरान कई फरियादी पहुंचे. ग्राम कचहरी के कचहरी सचिव भी पहुंचे थे. उनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है. इसमें से 2013-14 का भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक भेजा गया था. जबकि उनका खाता क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में है. जिसका […]

प्रतिनिधि, बांकाइस गरमी में भी जिलाधिकारी के जनता दरबार में काफी भीड़ थी. इस दौरान कई फरियादी पहुंचे. ग्राम कचहरी के कचहरी सचिव भी पहुंचे थे. उनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है. इसमें से 2013-14 का भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक भेजा गया था. जबकि उनका खाता क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में है. जिसका आइएफसी कोर्ड कार्यालय द्वारा गलत भेजा गया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी के खाता संख्या 32151146462 में राशि वापस हो गया है. लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है. वैसे बेघर वाले बीपीएल परिवार के लोग भी पहुंचे थे. जिनको अपना आवास नहीं है. बाराहाट प्रखंड के लकड़ा चंगेरी गांव के ओम प्रकाश मंडल ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया जिसमें कहा गया है कि पंचायत में बीपीएल सूची वाले आठ अंक वाले को इंदिरा आवास का लाभुक बना दिया गया है लेकिन वह बीपीएल सूची में छह अंक रखते हैं लेकिन उनको अब तक इंदिरा आवास नहीं मिला है. पीडि़त ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है. वहीं जनता दरबार में जमीन संबंधी विवाद भी आया था. बांका थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के विपिन मांझी ने आवेदन देकर अपनी मौसी पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. जनता दरबार में करीब सौ आवेदन आये. वहीं एसपी जनता दरवार में करीब पचास मामले आये. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में एसपी डॉ सत्य प्रकाश उपस्थित होकर लोगों की फरियाद को सूना. इस दौरान जमीन संबंधित विवाद, मारपीट, धमकी, डराने- धमकाने, केश उठाने सहित अन्य मामले आये. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >