फोटो 26 बांका 18 : डायट कॉलेज बांका का निरीक्षण करते एनसीटीइ भुवनेश्वर के जांच दल प्रतिनिधि, बांकाबांका के टीइटी पास छात्र अब जल्द ही जिला शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. मालूम हो कि वर्तमान में डायट कॉलेज बांका में एनसीटीइ द्वारा 50 छात्र – छात्राओं का प्रशिक्षण के लिए मान्यता प्राप्त है, लेकिन छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायट कॉलेज बांका के द्वारा विगत दो माह पूर्व डायट के प्रधान कार्यालय पटना को पत्र लिख कर सीटों की संख्या 50 से बढ़ा कर 100 करने की मांग की गयी थी. वहीं राज्य द्वारा बांका की मांगों को एनसीटीइ भुवनेश्वर को अग्रसारित किया गया था. जिससे एनसीटीइ भुवनेश्वर से मंगलवार को दो सदस्यीय टीम बांका पहुंच कर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान डायट का निरीक्षण किये. जांच दल में डा. जुही समर्पिता एवं डा. दुर्योधन दास के द्वारा डायट कॉलेज के वर्तमान में निर्मित भवन जिसमें प्रशिक्षण कार्य चल रहा है एवं निर्माणाधीन भवन का भौतिक सत्यापन किया गया. जिसमें उनके द्वारा जितना क्षेत्रफल 100 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए चाहिए उससे कहीं ज्यादा पाया गया. जिससे जांच दल ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि बांका को इसकी मान्यता जल्द ही प्राप्त होगी. इस मौके पर शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य जयकांत पासवान, व्याख्याता पंकज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, कुमार शिवाजी एवं अन्य कॉलेज कर्मी उपस्थित थे.
जल्द ही 100 छात्र-छात्राओं को डायट कॉलेज में मिलेगा प्रशिक्षण
फोटो 26 बांका 18 : डायट कॉलेज बांका का निरीक्षण करते एनसीटीइ भुवनेश्वर के जांच दल प्रतिनिधि, बांकाबांका के टीइटी पास छात्र अब जल्द ही जिला शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. मालूम हो कि वर्तमान में डायट कॉलेज बांका में एनसीटीइ द्वारा 50 छात्र – छात्राओं का प्रशिक्षण के लिए मान्यता […]
