ए ग्रेड परिचारिका का नौवां दिन भी नहीं हुआ पदस्थापन

फोटो 26 बांका 13 : सीएस कार्यालय के गेट पर बैठी ए गेड परिचारिका, 14 सीएस जितेंद्र कुमार की तसवीर प्रतिनिधि, बांकाजिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सदर अस्पताल, रेफर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध पर कार्यरत एक ग्रेड परिचारिका के द्वारा विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जिले के 51 ए […]

फोटो 26 बांका 13 : सीएस कार्यालय के गेट पर बैठी ए गेड परिचारिका, 14 सीएस जितेंद्र कुमार की तसवीर प्रतिनिधि, बांकाजिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सदर अस्पताल, रेफर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध पर कार्यरत एक ग्रेड परिचारिका के द्वारा विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जिले के 51 ए ग्रेड परिचारिका अब नियमित हो जायेगी. सभी उत्तीर्ण परिचारिका विगत 18 मई को सिविल सर्जन के कार्यालय में योगदान दिया. योगदान देने के बाद चयनित परिचारिका के द्वारा जो जहां कार्यरत थे ने त्याग पत्र दे दिया. लेकिन सिविल सर्जन के द्वारा 9 दिन बीत जाने के बाद भी चयनित परिचारिकाओं का पदस्थापन नहीं किया गया है. जिससे ए ग्रेड परिचारिकाओं में आक्रोश उत्पन्न होने लगा. प्रतिदिन परिचारिका सीएस कार्यालय आते है लेकिन दिन भर बैठने के बाद भी पदस्थापन का पद नहीं मिलता है जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ता पड़ रहा है. क्या कहते हैं सीएस इस संबंध में सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार ने बताया कि ए ग्रेड का परिचारिका जिनका नियमितिकरण होना है उन्होंने अपना योगदान दे दिया हैं. योगदान के दूसरे दिन ही उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया गया है लेकिन उनके द्वारा बराबर दबाव दिया जा रहा हैं पदस्थापन रि दिया जाय. परंतु पद स्थापन तब तक नहीं हो सकता जब कागजात का सत्यापन पूरा नहीं हो जाता. सत्यापन कार्य प्रगति पर है जल्द ही उन्हें पदस्थापन का पत्र मिल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >