जिले में 350 गांवों में हुआ बिजली का नया कनेक्शन

बांका. सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश पर बिजली विभाग के द्वारा जिले भर में कुल 350 गांवों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. मालूम हो कि जिस गांव में बिजली की सुविधा नहीं थी उस गांव को चिह्नित कर बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी है. यह जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता […]

बांका. सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश पर बिजली विभाग के द्वारा जिले भर में कुल 350 गांवों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. मालूम हो कि जिस गांव में बिजली की सुविधा नहीं थी उस गांव को चिह्नित कर बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी है. यह जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने दी. बताया की जिले भर में अब तक 350 गांवों को बिजली से जोड़ा गया है. साथ ही कई गांवों में अभी भी कार्य चल रहा है जो जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिस गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है वहां के एपीएल परिवार वाले लोगों को नया कनेक्शन देने का कार्य भी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >