इस मामले में थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि दुधारी एसबीआइ बैंक लूट में विजय नगर से ही नागमणि मंडल उर्फ मनीष मंडल एवं भाई पांडे मंडल सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था. उसने एलआइसी एजेंट हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की थी. साथ ही बताया था कि इस कांड में ओम प्रकाश भी शामिल था. गिरफ्तारी के बाद तीसरे अभियुक्त ने अपना दोष स्वीकार किया है. बैंक डकैती के मामले में सजा काट रहे दोनों को रिमांड पर लिया गया है.
एजेंट की हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार
बांका: बांका-ढाका मोड़ मुख्य मार्ग पर ढाका गांव के निकट महीनों पूर्व रजाैन निवासी एलआइसी एजेंट के साथ लूटपाट कर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में शामिल दो गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी. उसकी निशानदेही पर तीसरा अभियुक्त शहर के विजय नगर मोहल्ले के ओम प्रकाश मालाकार को बांका पुलिस […]

बांका: बांका-ढाका मोड़ मुख्य मार्ग पर ढाका गांव के निकट महीनों पूर्व रजाैन निवासी एलआइसी एजेंट के साथ लूटपाट कर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में शामिल दो गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी. उसकी निशानदेही पर तीसरा अभियुक्त शहर के विजय नगर मोहल्ले के ओम प्रकाश मालाकार को बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया.