फोटो : 25 बांका 11 : बैठक में उपस्थित अधिकारी बांका. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बांका की बैठक सोमवार को पुरानी अनुमंडल अस्पताल परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार ने की. मौके पर अरुण ने कहा कि प्रशिक्षित प्रसव सह ममता राज्य सम्मेलन बांका में कराये जाने की जो 25 व 26 जुलाई तिथि निर्धारित है. उसे सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारी में अभी से जुट जाये. बैठक दौरान राज्य सम्मेलन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सर्व सम्मति से स्वागत समिति का गठन किया गया. जिसमें स्वागताध्यक्ष के लिए नारायण यादव, स्वागत मंत्री अजय कुमार चौहान, स्वागत कोषाध्यक्ष सनत कुमार ठाकुर का मनोनयन किया गया. वही स्वागत समिति सदस्य के रूप में जिला अनुमंडल व प्रखंड शाखा के पद धारकों के साथ, अध्यक्ष, महांसघ राज किशोर यादव, जिला मंत्री चित्रधर सिंह, संरक्षक साधु सरण प्रसाद, सोनी कुमारी, सुधा कुमारी, प्रतिमा कुमारी व मृत्युंजय सिंह का चयन किया गया. मौके पर राज्य अध्यक्ष विजय कुमार यादव, पूर्व राज्य अध्यक्ष अनुप राम, हरे कांत झा, राधे प्रसाद साह, अनंत सिंह, जय प्रकाश सिंह सहित आशा व ममता आदि उपस्थित थे.
स्वास्थ्य विभाग की बैठक
फोटो : 25 बांका 11 : बैठक में उपस्थित अधिकारी बांका. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बांका की बैठक सोमवार को पुरानी अनुमंडल अस्पताल परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार ने की. मौके पर अरुण ने कहा कि प्रशिक्षित प्रसव सह ममता राज्य सम्मेलन बांका में कराये जाने की जो […]
