नगद व मोटरसाइकिल नही देने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला

प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के लीलावरण गांव की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर पति सहित सात लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर गांव निवासी महेश यादव ने अपने पुत्री रेखा कुमारी की शादी लीलावरण गांव निवासी घोलटन यादव के पुत्र […]

प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के लीलावरण गांव की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर पति सहित सात लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर गांव निवासी महेश यादव ने अपने पुत्री रेखा कुमारी की शादी लीलावरण गांव निवासी घोलटन यादव के पुत्र उमेश यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था. कई माह बीत जाने के बाद पति ने अपने पत्नी से दहेज के रूप से दो लाख नगद व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. पत्नी ने अपने माता-पिता के इस बात की जानकारी दी. फिर भी दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर पत्नी को प्रताडि़त व मारपीट करते हुए अपने घर से बाहर कर दिया. पीडि़ता ने महिला थाना पहुंच कर ससुर घोलटन यादव, पति उमेश यादव, सास रश्मि देवी, गोतनी सूमा देवी, भैंसुर प्रकाश यादव, देवर मुकेश यादव, मनोज यादव पर मारपीट करने व प्रताड़ना करते हुए घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया हैं. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >