अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सलाहकार

बांका. प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान के आलोक में जिले के किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी. इस मौके पर बलराम कुमार दास, जीवन कुमार, मुकेश […]

बांका. प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान के आलोक में जिले के किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी. इस मौके पर बलराम कुमार दास, जीवन कुमार, मुकेश कुमार, मधुकर सिन्हा, राकेश कुमार रंजन, राजीव कुमार, सुभाष चंद्र मंडल, सीमा कुमारी, अविनाश कुमार उपस्थित थे. आपसी विवाद को लेकर मारपीट फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र के बजरतार ग्राम में रास्ते का विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें कविता देवी ने खेसर थाना में आवेदन देकर बगल के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष वसंत कुमार सिंह ने बताया कि दिये गये आवेदन को लेकर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >