बाराहाट : बाराहाट बाजार में ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार धक्का मार दिया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चालक मनोज कुमार गिरी (25) उसकी पत्नी (22 ) व तीन वर्षीय पुत्री फुल कुमारी जख्मी हो गये.
मोटरसाइकिल सवार बौंसी से अपने ससुराल टप्पाडीह जा रहे थे. सड़क खराब रहने के कारण टक्कर हो गयी. जख्मी को स्थानीय लोगों ने बाराहाट प्राथमिक अस्पताल में भरती कराया गया. ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.
