विजयनगर के महादलित टोला जाने के रास्ते में इस तरह के कार्य है जारी जमीन मालिक द्वारा सड़कों का किया जा रहा है अतिक्रमणवार्ड पार्षद इस ओर से है उदासीन प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के कई वार्डों में सड़क का अतिक्रमण कर भवन निर्माण का कार्य बदस्तूर जारी है. वार्ड पार्षद अपनी कुरसी बचाने के चक्कर में इस ओर से उदासीन बने बैठे हैं. यू कहा जाय की उनकों इस तरह के मामले से कोई लेना देना नहीं है. इसका जीता-जागता उदाहरण विजयनगर काली स्थान से महादलित टोला वार्ड नंबर 21 जाने के रास्ते में वर्तमान में कई भू-स्वामी द्वारा भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण में सभी नियम को ताक पर रख कर कार्य किया जा रहा है. निर्मित सड़क के साथ ही कार्य किया जा रहा है जबकि सड़क से तीन फीट जमीन छोड़ कर कार्य कराये जाने का प्रावधान है. मोहल्लेवासी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इसकी शिकायत वार्ड पार्षद निशा देवी से की गयी, लेकिन उन्होंने बात को अनसुनी कर दी. जबकि निर्माण कार्य पूरा होने पर आने जाने में काफी दिक्कतें आयेगी. समय रहते इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले समय में इस रास्ते में राहगीरों को काफी परेशानी होगी. क्या कहती हैं नप अध्यक्षइस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी से पूछे जाने पर बताया कि इस तरह की शिकायत नगर कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है. अगर नियम को ताक पर रख कर भवन निर्माण कराया जा रहा है तो भू स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
कई वार्डों में नियम को ताख पर रख कर किया जा रहा भवन निर्माण का कार्य
विजयनगर के महादलित टोला जाने के रास्ते में इस तरह के कार्य है जारी जमीन मालिक द्वारा सड़कों का किया जा रहा है अतिक्रमणवार्ड पार्षद इस ओर से है उदासीन प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के कई वार्डों में सड़क का अतिक्रमण कर भवन निर्माण का कार्य बदस्तूर जारी है. वार्ड पार्षद अपनी कुरसी बचाने के चक्कर […]
