सांख्यिकी कर्मियों की बैठक

बाराहाट . प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जिला सांख्यिकी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें संघ के सदस्यों ने पूर्व में किये गये सरकारी कार्य के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर भड़ास निकाली. सदस्यों ने कहा अगर जल्द सरकार द्वारा भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं किया […]

बाराहाट . प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जिला सांख्यिकी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें संघ के सदस्यों ने पूर्व में किये गये सरकारी कार्य के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर भड़ास निकाली. सदस्यों ने कहा अगर जल्द सरकार द्वारा भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं किया गया तो सभी कर्मी एकजुट होकर आंदोलन को मजबूर हो जायेंगे. मौके पर संघ के प्रखंड सचिव रामलखन उपाध्यक्ष सुहाना परवीन,अनुपम आनंद, अमित कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार,रजनीश कुमार,प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >