प्रतिनिधि, पंजवाराआगजनी और रोड़ेबाजी के आरोपी को पंजवारा पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नसीबन पासवान वर्ष 2011 में चीर नदी पुल पर हुए सड़क हादसे के बाद हुए आगजनी और रोड़े बाजी का आरोपी है. ज्ञात हो कि बालू घाट पंजवारा में वर्ष 2011 में एक यात्री बस द्वारा एक छात्र को कुचल दिया गया था. इसमें स्कूली छात्र बुरी तरह घायल हो गया था. बाद में गुस्सायी भीड़ ने बालू घाट पर खड़ी ट्रकों में से कुल सात ट्रक में आग लगा दी थी. साथ ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पर रोड़े बरसाये थे. उस वक्त पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवा में कई चक्र गोलियां भी चलायी थी. घटना में कुल 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. घटना पर आइजी के संज्ञान के बाद एक बार फिर हरकत में आई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू घाट से ही नसीबन पासवान को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले में बांकी बचे आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार किये जायेंगे.
पांच साल बाद धराया आगजनी का आरोपी
प्रतिनिधि, पंजवाराआगजनी और रोड़ेबाजी के आरोपी को पंजवारा पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नसीबन पासवान वर्ष 2011 में चीर नदी पुल पर हुए सड़क हादसे के बाद हुए आगजनी और रोड़े बाजी का आरोपी है. ज्ञात हो कि बालू घाट पंजवारा में वर्ष 2011 में एक यात्री बस द्वारा एक […]
