शराबी के उत्पात से ग्रामीणों में रोष

कार्रवाई की मांगप्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में इन दिनों शराब पी कर उत्पात मचाना आम बात हो गयी है. स्थानीय लोग शराबियों के आतंक से इतने भयभीत है कि कोई उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. लेकिन मंगलवार की रात गांव के शराबियों का आतंक जब सारी सीमा पार गया तो […]

कार्रवाई की मांगप्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के लखपुरा गांव में इन दिनों शराब पी कर उत्पात मचाना आम बात हो गयी है. स्थानीय लोग शराबियों के आतंक से इतने भयभीत है कि कोई उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. लेकिन मंगलवार की रात गांव के शराबियों का आतंक जब सारी सीमा पार गया तो ग्रामीणों ने एक जुट होकर पंजवारा थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. थाना पहुंचे ग्रामीणों में गोपी यादव, आनंदी यादव, सुदीन यादव, संजय यादव, मंटू यादव, कामदेव यादव, रामदेव यादव ने थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा से मिल कर बताया कि गांव के शिव यादव द्वारा रोजाना शराब पी कर उत्पात मचाया जाता है. गांव की बहू बेटियों पर भी बुरी नजर रखता है. समझाने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है. ग्रामीणों की माने तो इसके पूर्व भी कई बार आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गयी है. लेकिन अब तक उस पर काई कार्रवाई नहीं हुई है. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि शराबी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >