ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन

प्रतिनिधि, बांकाडुबौनी घाट से भूमि माफियाओं के द्वारा अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी साकेत कुमार को आवेदन दिया है. अमरपुर प्रखंड के राजपुर, डुबौनी, योगिया, मझगांय जमुआ, छतारा, पतौय, खंजिया, कैथाटीकर, मादाचक व विशनपुर पंचायत के लोग इस वक्त भूमि माफियाओं के द्वारा अवैध बालू उठाव से परेशान हैं. दिये गये आवेदन […]

प्रतिनिधि, बांकाडुबौनी घाट से भूमि माफियाओं के द्वारा अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी साकेत कुमार को आवेदन दिया है. अमरपुर प्रखंड के राजपुर, डुबौनी, योगिया, मझगांय जमुआ, छतारा, पतौय, खंजिया, कैथाटीकर, मादाचक व विशनपुर पंचायत के लोग इस वक्त भूमि माफियाओं के द्वारा अवैध बालू उठाव से परेशान हैं. दिये गये आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वह स्थानीय पुलिस से भी संपर्क नहीं कर सकते हैं क्योंकि पिछली बार बेवजह गांव के तीन चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिस स्थान से बालू उठाव किया जा रहा है वहां से केनाल गुजरती है. अगर इसी प्रकार से बालू का उठाव होता रहा तो इस क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. आवेदन देने वालों में नवनीत कुमार सिंह, विक्की सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >