जमीन विवाद में पांच लोग जख्मी, दो महिला रेफर

प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई पंचायत के दौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. रेफरल अस्पताल अमरपुर से मिली जानकारी के अनुसार गांव की बीबी अमरूणा मीसा, मो चुन्ना, मो मोनू, मो मुस्तकीम, बीबी रिफत गंभीर रूप से जख्मी […]

प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई पंचायत के दौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. रेफरल अस्पताल अमरपुर से मिली जानकारी के अनुसार गांव की बीबी अमरूणा मीसा, मो चुन्ना, मो मोनू, मो मुस्तकीम, बीबी रिफत गंभीर रूप से जख्मी हो गयी हैं. इसमें बीबी अमरूण व बीबी रिफत को भागलपुर रेफर कर दिया है. जबकि अन्य जख्मी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दीवार गिर जाने से एक व्यक्ति के साथ मारपीट अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ के बनहारा टोला में दीवार गिर जाने को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी जिसमें वह जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बनहारा गांव के मनोज ठाकुर बाजार से अपना घर जा रहे थे. इसी दौरान किसी तरह से पड़ोस के ही एक व्यक्ति की दीवार गिर गयी. इसी बात को लेकर घर वालों ने मनोज को बेहरमी से पीट कर जख्मी कर दिया. परिजन किसी तरह जख्मी मनोज को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. परिवारवालों ने मारपीट की जानकारी पुलिस को दे दी है. पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >